अखिलेश यादव से साबिर मलिक ने की मुलाकात
गागलहेडी। थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर के साबिर मलिक ने अपने भाई बिलाल के साथ सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की।
युवजन सभा के देहात विधान सभा अध्यक्ष साबिर मलिक ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अपनी बेहतर मुलाकात के पलो को साझा करते हुए बताया कि अखिलेश भैया से आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की साथ ही साथ साबिर ने बताया कि अखिलेश भैया द्वारा बताई गई देश व समाजहित की गहन बातो का अनुसरण करूंगा औऱ पार्टी की नीतियो का प्रचार-प्रसार करके अखिलेश भैया के हाथो को मजबूत करने का काम करूंगा । साबिर ने अखिलेश यादव की सादगी का भी गुणगान किया मलिक ने कहा की भैया का बातचीत करना व उनका मेरे व मेरे भाई के प्रति किये गये व्यवहार को मे कभी भुला नही पाऊंगा औऱ इस यादगार पल की तस्वीर को हमेशा अपने दिल मे सजाकर रखूंगा।




More Stories
जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का सफल आयोजन रिज़वान बने विजेता
विज्ञान प्रदर्शनी में वेदांता पब्लिक स्कूल का परचम, दिव्यांशी, वर्णिका और परीक्षित ने हासिल किया द्वितीय स्थान
दौराला के श्री रामलीला ग्राउंड में ‘भरत मिलाप’ और ‘शूर्पणखा प्रसंग’ का भव्य मंचन, सजीव अभिनय देख भावुक हुए श्रद्धालु।