March 15, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

सात किलो डोडा पोस्त के साथ एक युवक गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना। पुलिस ने एक युवक को मादक पदार्थ सात किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कैराना कोतवाली पर तैनात एसआई रमेश चंद ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे हैं मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली राजेश श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में झिंझाना रोड ग्राम गोगवान के पास से करीब 1:30 बजे एक युवक को मादक पदार्थ सात किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम बिलाल पुत्र ताहिर निवासी ग्राम गोगवान बताया है।पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

error: Content is protected !!