जलालाबाद/शामली
छप्पर में आग लगने से भैंसे जली।
जनपद शामली के कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला करीम बक्स में इकराम पुत्र इकबाल का मकान है, मकान के पास में ही घेर है, जिसमे इकराम की भेसे बंधी हुई थी, पिछले दो तीन दिन से तेज हवाएं चलने के कारण आज दोपहर के समय अचानक भेस के ऊपर डाले गए छाप्पर ने आग पकड़ ली जिसमें भयंकर रूप से आग लग गई और उसके नीचे बंधी हुई भेस व गोबर के उपले आदि सामान भी जलकर राख हो गया और भैंसो की हालत भी ज्यादा जलने के कारण अत्यंत खराब हो गई है। इकराम ने बताया कि मेरी भैंस कुछ दिनों बाद ही ब्याने वाली थी और जिनकी कीमत 1 लाख के लगभग है भैंसों के जलने के कारण घर की दयनीय स्थिति हो गई है, यही उसका एकमात्र रोजगार था और मजदूरी कर घर चला रहा था। मौके पर जलालाबाद पुलिस चौकी इंचार्ज जीत पाल सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। नगर पंचायत से पानी का टैंकर मंगाकर आग पर काबू पाया।
सतेन्द्र राणा
9411608030




More Stories
समय पर ऋण चुकाएं सशक्त बनें, और गुमराहा करने वाले अभियानों से दूर रहें – विजय वाधवा – माइक्रो फाइनेंस इंडस्ट्री नेटवर्क (MFIN)
जनहित के संदेश के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर मुबारिकपुर पहुंचे अनमोल मुबारिकपुरिया
पूर्व चेयरमैन मरहूम तारिक़ मुस्तफ़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का ख़िताब पुरक़ाज़ी ने जीता