जलालाबाद/शामली
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किया। टीकाकरण हेतु कम लोग पहुंचे ।
जनपद शामली के कस्बा जलालाबाद की पीएचसी पर गुरुवार में सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण स्वास्थ्य कर्मियों ने किया।प्राथमिक चिकित्सालय में कोरोना को ध्यान में रखते हुए 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी स्त्री पुरुषों को कोवीड वैक्सीन के टीके लगाए गए। जिनको भी टीके लगने का पता चला, वह तुरंत अस्पताल में पहुंचा और अपना आधार कार्ड दिखाते हुए वैक्सीन लगवाई। डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के लिए कस्बे से बहुत कम लोग पी एच सी पर पहुंच। टीके लगाने वाली टीम में केंद्र प्रभारी डॉ विक्रम सिंह, नर्स सुप्रीया, फार्मेसिस्ट मुकेश कुमार आदि स्टाफ ने टीकाकरण किया। अस्पताल में आए व्यक्तियों ने समस्त स्टाफ की सराहना करते हुए बताया कि, समस्त स्टाफ ने बहुत अच्छे से अपनी ड्यूटी की।
सतेन्द्र राणा
9411608030




More Stories
जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का सफल आयोजन रिज़वान बने विजेता
विज्ञान प्रदर्शनी में वेदांता पब्लिक स्कूल का परचम, दिव्यांशी, वर्णिका और परीक्षित ने हासिल किया द्वितीय स्थान
दौराला के श्री रामलीला ग्राउंड में ‘भरत मिलाप’ और ‘शूर्पणखा प्रसंग’ का भव्य मंचन, सजीव अभिनय देख भावुक हुए श्रद्धालु।