March 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कैराना कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे वांछित,वारंटी एवं गैंगस्टर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर क्षेत्र के ग्राम बरनावी से गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी हारुन पुत्र मुंशी निवासी ग्राम बरनावी को किया गिरफ्तार।पकड़े गए गैंगस्टर के विरुद्ध कोतवाली कैराना पर हत्या के प्रयास एवं अवैध हथियार रखने आदि के मामले दर्ज हैं।पुलिस ने पकड़े गए गैंगस्टर के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी हैं।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह,कॉन्स्टेबल अभिनव एवं कॉन्स्टेबल ओरेश शर्मा शामिल रहे।

About The Author

error: Content is protected !!