March 15, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार बघेल ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की चेकिंग हेतु अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध पोनिया 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ किया गिरफ्तार।पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम तसव्वर पुत्र शादीन निवासी ग्राम जहानपुरा बताया है।पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

About The Author

error: Content is protected !!