जलालाबाद/शामली
शामली के गदेवड़ा गांव में फिर से बैंक शाखा खुलवाने की मांग की।
जनपद शामली के जलालाबाद क्षेत्र के गांव गदेवड़ा उर्फ औरंगाबाद में काफी पुरानी बैंक ऑफ कॉमर्स ओ.बी.सी की शाखा खुली हुई थी, जिससे गंदेवडा के साथ-साथ पास के दर्जनों गांव का लेनदेन चल रहा था। कुछ साल पहले यह ओ.बी.सी की शाखा को स्थानांतरित कर जलालाबाद कस्बे में खोल दी गई थी। फिर से क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा शाखा को खुलवाना चाहते हैं, जिसके लिए जिला अधिकारी शामली से गांव व क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधिमंडल मिला और शाखा को पुनः चलाने की मांग की है। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान अनिल कुमार, प्रधान रामकुमार, ग्राम प्रधान उषा देवी कुआं खेड़ा, ग्राम प्रधान अरविंद कुमार मानकपुर, क्षणा देवी, महेंद्र सिंह, बाबूराम, विजेंद्र कुमार, बृजेश आदि दर्जनों लोग रहे। जिलाधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों की मांग। पर विचार करने को कहा है।




More Stories
भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर विजय वर्मा का सांझक में हुआ स्वागत
श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में गरबा नाइट का आयोजन
जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का सफल आयोजन रिज़वान बने विजेता