मुज़फ्फरनगर जनपद के खतौली थाना क्षेत्र के शिव मंदिर प्रांगण में ईद के अवसर पर मेले का आयोजन किया जा रहा था। जिसपर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा परंपरा के विपरीत लगाए जाए इससे मेले का विरोध किया गया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से मिलकर इस मेले की अनुमति को रद्द किए जाने की मांग की दरअसल खतौली के शिव मंदिर प्रांगण में हर वर्ष मेला छाड़ियान लगाया जाता है, परन्तु इस बार एक नए मेले का एकता विकास प्रदर्शनी के नाम से आयोजन किया जाना तय हुआ। जिसका विरोध क्षेत्र के लोगो सहित अन्य हिन्दू संगठनों ने भी किया। क्योंकि परम्परा के विपरीत इस मेले का आयोजन शिव मंदिर प्रांगण में किया जा रहा था।। जिसके विरोध में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन सामने आया और जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की इसके बाद जिलाधिकारी ने इसे मेले की अनुमति रद्द कर दी राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा ने बताया की मेले की शिकायत करने के बाद कुछ अराजक तत्वों द्वारा संगठन के जिलाध्यक्ष विजय त्यागी को भी धमकियां दी जा रही थी जिसकी शिकायत है उन्होंने नगर कोतवाली पुलिस को भी की थी वहीं उन्होंने प्रशासन द्वारा इस मेले की अनुमति रद्द करने पर प्रशासन का धन्यवाद किया और इस मेले की अनुमति देने वाले अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की




More Stories
जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का सफल आयोजन रिज़वान बने विजेता
विज्ञान प्रदर्शनी में वेदांता पब्लिक स्कूल का परचम, दिव्यांशी, वर्णिका और परीक्षित ने हासिल किया द्वितीय स्थान
दौराला के श्री रामलीला ग्राउंड में ‘भरत मिलाप’ और ‘शूर्पणखा प्रसंग’ का भव्य मंचन, सजीव अभिनय देख भावुक हुए श्रद्धालु।