मेरठ जनपद के बहसूमा से संवाददाता मोनू भाटी की रिपोर्ट
बहसूमा। क्षेत्र के गांव मोडखुर्द में प्लॉट को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई थी। पुलिस ने एक पक्ष की सोशल मीडिया पर हुई वीडियो वायरल से एक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस ने मंगलवार को वांछित चल रहे 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि बीते दो माह पहले प्रह्लाद सिंह व जितेंद्र के बीच एक प्लॉट को लेकर कहासुनी के बाद जमकर संघर्ष हो गया था। जिसमें हवाई फायरिंग भी हो गई थी। इस संघर्ष में एक पक्ष में वीडियो वायरल कर दी थी। पुलिस ने एक पक्ष के गुड़हल, उपेंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसी मामले में पुलिस ने जितेंद्र, ऋषिपाल, रोहित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनकी निशानदेही पर संघर्ष में प्रयुक्त लाठी-डंडे बरामद किए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मुकदमे में अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।




More Stories
मुजफ्फरनगर में बुर्कानशीं महिला ने चंद सेकेण्ड में साफ किया कीमती सूट
प्रो0 महादेव लाल श्रॉफ की जयंती पर राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस/फार्मा अन्वेषण मनाया गया
हिरण्यकश्यप पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन