March 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

पुलिस कर्मी की रामपुर में सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,परिवार में मचा कोहराम

अमरोहा। रिपोर्ट- अरशद चौधरी। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सिपाही युवक रामपुर में पुलिस लाइन में तैनात था। देर रात वह ड्यूटी कर कमरे पर लौट रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मृतक सिपाही का शव घर लाया गया। मृतक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बता दें कि हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव महमदपुर बंगर निवासी तीस वर्षीय वेदपाल पुत्र रामकुवर रामपुर पुलिस लाइन में तैनात था। मंगलवार की देर रात्रि वह ड्यूटी से अपने कमरे पर लौट रहा था। ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मृतक सिपाही का शव घर लौटा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक वेदपाल 2016 में पुलिस में भर्ती हुआ था। इसके बाद उसकी तैनाती अलीगढ़ में हुई थी। करीब ढाई वर्ष पूर्व उसकी तैनाती रामपुर हो गई। तभी से वह अपने चार माह के बेटे तथा पत्नी तरुण लता के साथ वहां रहता था। मृतक की शादी 2015 में हुई थी। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं परिजनो ने गमगीन माहौल में मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

About The Author

error: Content is protected !!