November 22, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

शहीद सर्व समाज की धरोहर : डॉ धर्म सिंह सैनी

शहीद सर्व समाज की धरोहर : डॉ धर्म सिंह सैनी

छुटमलपुर जिला कांबोज सभा द्वारा शनिवार को शहीद उधम सिंह कंबोज का 122 वां जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे आयुष राज्य मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने कहा कि शहीद किसी एक जाति धर्म के न होकर पूरे समाज की धरोहर होते हैं समाज को चाहिए कि वह शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने बच्चों को देशभक्त नागरिक बनाने का काम करें।   आयुष मंत्री डॉ धर्मसिंह सैनी शनिवार को फतेहपुर स्थित कांबोज धर्मशाला में शहीद उधम सिंह कांबोज की 122 वीं जयंती पर जिला कांबोज सेवा समिति व महा सुदक्षिण एवं शहीद उधमसिंह कांबोज स्मारक ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज सत्ता के शीर्ष पर मोदी जी बैठे है, न यहाँ जरनल डायर की हिम्मत है देश में घुसने की और ना ही जलियावाला बाग कांड कही हो सकता है। कुछ लोगों ने पिछड़ा वर्ग को गोत्रों में बांटकर कमजोर करने का काम किया। आज मोदी जी के नेतृव में समूचा पिछड़ा समाज एकजुट हुआ तो उसे ताकत का अहसास हुआ है और उसके लिए तरक्की व विकास के रास्ते खुले है। उन्होंने कहा कि राजनीती में जिस समाज की जितनी हिस्सेदारी होगी। उसकी उतनी ही ताकत होगी। कुशवाह, शाक्य, मोर्य, सैनी व कांबोज सबका डीएनए एक है। उन्होंने ट्रस्ट को 21 हजार रुपये देने योगदान की घोषणा भी की। ट्रस्ट अध्यक्ष बाबूराम कांबोज, देशपाल कांबोज, देवपाल कांबोज व नवल किशोर कांबोज ने शॉल व गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ आयुर्वेद के चेयरमैन अश्विनी कंबोज, सभा जिलाध्यक्ष मांगेराम कांबोज, एकता मिड्ढा, कर्णसिंह, कांबू सैनी व बसपा नेता हरिराम गौतम आदि ने भी विचार रखे। इससे पूर्व आयुष मंत्री का कस्बे में मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मांगेराम शर्मा, विकास गुप्ता, अंकित वर्मा, संदीप रुहेला, धर्मपाल सैनी, सतीश राठौर, सईद मलिक व विकास राठौर आदि व्यापारियों ने स्वागत किया। कांबोज सभा पूर्व अध्यक्ष यशपाल कांबोज, उपेंद्र सैनी, प्रवीण कांबोज, नरेश कांबोज, सुशील कांबोज, पवन कांबोज, राजेश कुमार, विनोद कांबोज, अंकित कांबोज, देशपाल कांबोज, डॉ देवेंद्र कुमार सैनी, रूप सैनी, यशपाल सिंह, जितेंद्र सैनी, केहर सैनी, अनुज प्रधान, चरणसिंह, सत्यपाल सैनी, प्रदीप, तेजपाल, डॉ0 हंसराज सैनी, कर्णसिंह सैनी, नरेश कंबोज ,नवल किशोर, व्यापार मंडल अध्यक्ष मांगेराम शर्मा, भाकियू जिला उपाध्यक्ष डॉ0 राजबीर कांबोज, प्रेम सिंह कांबोज आदि लोग मौजूद रहे। 

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!