September 20, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

पचास लीटर अवैध कच्ची शराब व दो चोरी की बाइकों के साथ तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने पचास लीटर अवैध कच्ची शराब पांच लीटर शराब बनाने का कैमिकल व दो चोरी की बाइकों के साथ तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार चंदेल ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकुर्ति माधव के आदेशानुसार अवैध शराब की बरामद की अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर ग्राम बुच्चाखेड़ी के जंगल से पचास लीटर अवैध कच्ची शराब,पांच लीटर शराब बनाने का कैमिकल,तीन खाली कैन, पैकिंग के लिए पन्नी व दो चोरी की बाइक एक एचएफ डीलक्स,हीरो हौंडा स्प्लेंडर प्लस बिना नंबर प्लेट के साथ तीन शराब तस्करो को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अपने नाम बिजेंदर उर्फ पप्पू पुत्र पालेराम निवासी ग्राम बुच्चाखेड़ी,संजय उर्फ मांगा पुत्र प्रकाश निवासी तित्तरवाड़ा व सोनू पुत्र मदन निवासी शिव नगर थाना झिंझाना बताये है।पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब तस्करों ने बताया कि बाइकों को हरियाणा राज्य के जिला पानीपत से चोरी कर लाया गया है।पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

error: Content is protected !!