March 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

5 लीटर अवैध कच्ची शराब 5 लीटर रेक्टिफाइड के साथ दो युवक गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने दो युवकों को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब व 5 लीटर रेक्टिफाइड शराब के साथ किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राहुल कादियान ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओपी सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम जहानपुरा जाने वाले रास्ते पर कब्रिस्तान के पास से मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्या यूपी 14 सी एफ 8571 पर सवार दो युवकों को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब वह 5 लीटर रेक्टिफाइड शराब के साथ किया गिरफ्तार।पकड़े गए युवकों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम मुबारिक पुत्र इस्लाम व रिजवान पुत्र फुरकान निवासी कैराना देहात आर्यपुरी बताये हैं।पुलिस ने दोनों युवकों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

About The Author

error: Content is protected !!