March 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

भाई को बंधक बनाकर 15 साल की बहन का किया रेप

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां पर फुगाना थाना इलाके में 4 दरिंदे एक घर में घुसे और 15 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया. आरोपियों ने पीड़ित नाबालिग लड़की के छोटे भाई को तमंचे के बल पर डराते हुए बंधक बनाया और उसके सामने ही उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया. जब पीड़िता बेहोश हो गई तो उसके भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए चारों वहां से फरार हो गए.पीड़िता के पिता ने फुगाना थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है.घर की छत से अंदर घुस आया एक आरोपी
बता दें, मुजफ्फरनगर में फुगाना थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 युवकों राहिब पुत्र कालू, शाहिब पुत्र अनीश, आरिफ पुत्र रहीस, मारूफ पुत्र पर आरोप है कि 12 साल के बच्चे के सामने उसकी 15 साल की बहन का रेप किया और बच्चे को डरा-धमका कर भाग गए. पीड़ित पिता का आरोप है कि वह और उसकी पत्नी रिश्तेदारी में गए हुए थे. उसी समय राहिब नाम का शख्स छत के रास्ते उसके घर में घुसा, जहां उसकी 15 साल की बेटी और 12 साल का बेटा सोए हुए थे. आरोपी ने बेटी को तमंचा दिखाया और घर में बनी दुकान का गेट खुलवाया.गेट के बाहर पहले से ही उसके तीन साथी तमंचा लिए मौजूद थे. गेट खुलते ही सभी चारों आरोपी घर के अंदर आ गए और उसके बेटे और बेटी की कनपटी पर तमंचा रख दिया. इसके बाद चारों ने लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. जब उसकी बेटी बेहोश हो गई तो आरोपी मौके से फरार हो गए. माता-पिता रिश्तेदारी से वापस आए तो बेटी और बेटे ने पूरे घटनाक्रम के बारे में उन्हें बताया, जिसके बाद थाने में आकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गईं।

About The Author

error: Content is protected !!