जलालाबाद/शामली
सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखकर अपना त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया।
जनपद शामली के कस्बा जलालाबाद क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने अपने पतियों की मंगल कामना एवं दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रखकर अपना त्यौहार मनाया, करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु कामना करते कथा का श्रवण किया। पति का छलनी से दीदार कर चांद को जल दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में करवा चौथ पर्व सुहागिन महिलाओं ने बड़े हर्ष उल्लास पूर्वक मनाया। मंदिरों में भी सुहागिन महिलाओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। श्री दुर्गा देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए सुहागिन महिलाओं की भीड़ रही। परिवार के बुजुर्ग महिलाओं को बायना व वस्त्र देकर आशीर्वाद लिया।महिलाओं ने मंगल कामना के लिए अपने इष्ट से प्रार्थना पूजा की।




More Stories
समय पर ऋण चुकाएं सशक्त बनें, और गुमराहा करने वाले अभियानों से दूर रहें – विजय वाधवा – माइक्रो फाइनेंस इंडस्ट्री नेटवर्क (MFIN)
जनहित के संदेश के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर मुबारिकपुर पहुंचे अनमोल मुबारिकपुरिया