March 15, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

शनिवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार गौड़ ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला बालिका उसे अपराध संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के निकट पर्यावरण में नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त मोनू पुत्र मांगा निवासी ग्राम गोगवान को ग्राम बराला के तिराहे से गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार गत 12 जुलाई को कोतवाली कैराना क्षेत्रान्तर्गत नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में पीड़ित के परिजनों द्वारा कोतवाली कैराना पर लिखित तहरीर दी गई थी। दाखिला तहरीर के आधार पर संगत धाराओं में पंजीकृत किया गया था।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

error: Content is protected !!