परमेंन्द्र कुमार बहसूमा। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर के समीप स्थित शिव मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गए एक युवक की बाइक का लॉक तोड़कर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बताते चलें कि मदन पाल सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी ग्राम मोड कला ने थाना में तहरीर देते हुए बताया कि वह सोमवार को अपनी मोटरसाइकिल यू पी 20 k 7335 सीडी डीलक्स से सैफपुर फिरोजपुर सिद्ध पीठ महादेव मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने आया था। सुबह करीब 5:30 बजे जब वह प्रसाद चढ़ाकर मंदिर के बाहर मैदान में आया तो बाइक गायब थी। बाइक की सभी जगह तलाश की लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका है।वहीं कार्यवाहक उपनिरीक्षक विरेन्द्र सिंह ने बताया कि बाइक की तलाश की जा रही है।




More Stories
होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित