March 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कार्यकर्ताओं के साथ किया वाल्मीकि बस्ती में जनसंपर्क

मुजफ्फरनगर। रिपोर्ट- औसाफ अहमद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा में बस्ती भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरूवार को सवेरे वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ नई मण्डी की वाल्मीकि बस्ती में डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुए लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों से अवगत कराने के साथ ही प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और वाल्मीकि बस्ती के लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हुए तथा भरोसा दिया कि समस्याओं के निपटारे के लिए काम तेजी से किया जायेगा।
गुरूवार को नई मण्डी मंडल के अन्तर्गत वाल्मीकि बस्ती नई मण्डी में वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप द्वारा गुरूवार को भाजपा के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान गौरव स्वरूप ने घर घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी के साथ ही उपलब्धियों को भी बताया। गौरव स्वरूप ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश निखर रहा है। आज भारत विश्व को नेतृत्व देने की क्षमता हासिल कर चुका है। उत्तर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आम जनभावना के साथ काम कर रही है। हर वर्ग के लोगों के लिए भाजपा की सरकारों में काम हुआ है। मुजफ्फरनगर के विकास के लिए अब ट्रिपल इंजन की सरकार ईमानदारी के साथ बिना भेदभाव की नीति अपनाते हुए सबका साथ सबका विकास और सभी का विश्वास जीतने के लिए काम कर रही है। इस जनसंपर्क के दौरान लोगों ने उन्हें बस्ती में व्याप्त जनसमस्याओं के बारे में भी अवगत कराया। मौके पर ही उन्होंने कुछ समस्या के निस्तारण के लिए पालिका के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए विश्वास दिलाया कि जल्द ही बस्ती के विकास के लिए काम शुरू कराया जायेगा।
इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, मंडल महामंत्री डॉ. अशोक कुमार और पवन छाबड़ा महामंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य विशाल गर्ग, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सि(ार्थ, अमित सुधा, सभासद प्रशांत गौतम और देवेश कौशिक, आईआईए के पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर, पूर्व सभासद विकास गुप्ता, कमलकांत शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

error: Content is protected !!