March 15, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

NH-119 भूमि मुआवजा विवाद: किसानों का उग्र प्रदर्शन, नजरबंदी के आरोपों से भड़का आक्रोश

मेरठ NH-119 बहसूमा बायपास झुनझुनी रोड स्थित जेएसएस पब्लिक स्कूल के पास चार ग्रामों—राजूपुर, फतेहपुर हंसापुर, मोड़ कला एवं मोहम्मदपुर शाकिस्त—की कृषि भूमि के अधिग्रहण में बाजार दर से कम मुआवजा दिए जाने को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार गहराता जा रहा है। बीते पाँच वर्षों से मुआवजा बढ़ोतरी की मांग कर रहे किसानों ने शुक्रवार को एक बैठक आयोजित कर प्रशासन के रवैये के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। बैठक में किसानों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन के दौरान 21 जनवरी की रात संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र कैप्टन एवं कोषाध्यक्ष व प्रवक्ता कपिल चहल को पुलिस प्रशासन द्वारा घर में नजरबंद कर दिया गया। इस कार्रवाई से किसानों में भारी रोष व्याप्त है। किसानों का कहना है कि शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने का प्रयास किया गया, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

किसानों ने बताया कि लगभग आठ माह पूर्व मेरठ के जिलाधिकारी द्वारा एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। समिति की रिपोर्ट में यह स्पष्ट रूप से स्वीकार किया गया कि किसानों को बाजार मूल्य से बेहद कम मुआवजा दिया गया है तथा 540 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से ब्याज सहित मुआवजा दिया जाना न्यायोचित है। इसके बावजूद अब तक समिति की रिपोर्ट को लागू नहीं किया गया, जिससे किसानों में गहरी निराशा और आक्रोश बना हुआ है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने मांग की कि जिलाधिकारी स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप कर समिति की रिपोर्ट को शीघ्र लागू कराएं और प्रभावित किसानों को उनका वाजिब हक दिलाया जाए। मौके पर बिजनौर लोकसभा सांसद चंदन चौहान के प्रतिनिधि युगांश राणा भी उपस्थित रहे और किसानों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर किसान कपिल चहल, पूर्व चेयरमैन विनोद चाहल, सुभाष कैप्टन, नरेंद्र सिंह चाहल, प्रवेश जेनर, प्रवेश अहलावत, पिंटू देशवाल, शोकिंद्र, जोगेंद्र सिंह, सुनीत कुमार, राहुल देशवाल, मनीष, योगेंद्र, हरेंद्र चहल, पप्पू जैनर, मूलचंद सैनी, राजीव जैनर, मुखिया, राजकुमार, बबलू, दिनेश कुमार, मारुत देशवाल, श्रवण कुमार सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन

About The Author

error: Content is protected !!