मुजफ्फरनगर : समग्र शिक्षा माध्यमिक उत्तर प्रदेश के निर्देशन में करियर काउंसलिंग गतिविधि के अंतर्गत पीएम राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में कैरियर मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल , विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाषचंद ,उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट नितिन कुमार जी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके करियर मेले का शुभारंभ किया। करियर मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों ने अपने अनुभव और विशेष संबंधित जानकारी छात्राओं से साझा की और भावी रोजगार के लिए उन्हें मार्गदर्शन दिया तथा अपने सुनहरे भविष्य के लिए मेहनत करने लिए प्रेरित किया।

विषय विशेषज्ञ में मुजफ्फरनगर लोकपाल, प्रसिद्ध वकील नीरज शर्मा, करियर काउंसलर, भूतपूर्व वायु सैनिक संजय आहूजा , सब इंस्पेक्टर साधना चौधरी,डॉ आलोक, ब्यूटीशियन रेनू चौधरी, प्रोफेसर सुभाष चंद्रा डी. ए. वी. पी. जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर, प्रधानाचार्य डॉ विकास काकरान, प्रधानाचार्य प्रियंका वर्मा, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अलका तोमर ने अपने अनुभव और विषय से संबंधित जानकारी छात्राओं से साझा की और भावी रोजगार के लिए उन्हें मार्गदर्शन दिया। विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं को शांत किया । उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट नितिन कुमार छात्रों के साथ एन सी सी की उपयोगिता एवं करियर पर इसका प्रभाव का अनुभव साझा किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाण ने छात्रों को प्रेरित किया कि 2047 के विकसित भारत में करियर मेला स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त करेगा। सब इंस्पेक्टर साधना चौधरी ने बालिकाओं के लिए आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता पर बल दियाI करियर काउंसलर संजय आहूजा ने प्रश्नोत्तर शैली में छात्रों का मार्गदर्शन किया एवं उनकी जिज्ञासाओं का निराकरण किया। डॉ आलोक ने छात्रों को बताया कि केवल नीट ही नहीं बल्कि मेडिकल के क्षेत्र में ऐसे सैकड़ो विकल्प हैं जहां बच्चे अपना कैरियर बना सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य उप प्रधानाचार्य एवं नोडल सुचित्रा सैनी ने करियर मेले में लगे सभी विषयों से संबंधित स्टॉल का एवं कैरियर हब का निरीक्षण छात्रों अभिभावकों एवं मुख्य अतिथियों को कराया। मेले में आयोजित समस्त सांस्कृतिक गतिविधियां भी करियर को केंद्रित करके संचालित की हुई। जिसकी आए हुए अतिथियों अभिभावकों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ममता ,गीता अनिल ,सोहन पाल,राकेश प्रवीण भूपेंद्रआर्य,आकांक्षा , वंदना , नेहा, सरिता, नीतू ,सरताज अली राजीव गोयल रकम सिंह ,मनोज दीक्षित,मोहित, आदर्श संगल ,सुप्रिया, सना आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन कैरियर गाइडेंस नोडल अधिकारी सुचित्रा सैनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी पूनम रानी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद पी .ई. एस.ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।





More Stories
मुजफ्फरनगर में बुर्कानशीं महिला ने चंद सेकेण्ड में साफ किया कीमती सूट
प्रो0 महादेव लाल श्रॉफ की जयंती पर राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस/फार्मा अन्वेषण मनाया गया
हिरण्यकश्यप पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन