मुजफ्फरनगर: मॉम एंड मी स्कूल द्वारा ग्रैंडपेरेंट्स डे एवं वार्षिक स्पोर्ट्स डे का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, ऊर्जा और भावनात्मक वातावरण में किया गया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य दादा-दादी एवं नाना-नानी के प्रति बच्चों के प्रेम, सम्मान और जुड़ाव को दर्शाना था, साथ ही खेलों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं खेल भावना का विकास करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत एवं परिचय, मार्च पास्ट एवं मशाल लाइटिंग के साथ हुआ। इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों, मधुर गीतों, प्रभावशाली भाषणों तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर मॉम एंड मी स्कूल की निदेशक डॉ. रिंकू एस. गोयल ने सभी दादा-दादी एवं नाना-नानी का हृदय से स्वागत किया और कहा कि उनका सान्निध्य बच्चों के लिए प्रेरणा और संस्कारों का सशक्त आधार है।

प्ले ग्रुप, प्री-नर्सरी, एलकेजी, प्रेप से लेकर कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। एंट रेस, बिस्किट रेस, बैलून रेस, सैक रेस, फ्रॉग रेस एवं हर्डल रेस, पैक योर बैग जैसी खेल गतिविधियों ने कार्यक्रम में विशेष रोमांच भर दिया। “नानी तेरी मोरनी”, “इतनी सी हँसी”, “दादी अम्मा मान जाओ” “प्यारे दादाजी है” एवं “सुल्तान” जैसे गीतों पर बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. तरिणी तनेजा (प्रसिद्ध स्त्री-रोग विशेषज & IVF expert) तथा प्रेरणा मित्तल, प्रिंसिपल, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज ,की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की सफलता में मॉम एंड मी स्कूल की निदेशक डॉ. रिंकू एस. गोयल का विशेष मार्गदर्शन एवं नेतृत्व अत्यंत सराहनीय रहा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों और पीढ़ियों के बीच भावनात्मक संबंधों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास और बढ़ा। अतिथियों ने विद्यालय के प्रयासों, शिक्षकों की मेहनत एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ आयोजित क्लोज़िंग सेरेमनी द्वारा गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी अतिथियों, अभिभावकों तथा दादा-दादी का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।





More Stories
मुजफ्फरनगर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे शहर में गूंजेंगे जयकारे
सम्राट इंटर कॉलेज की कंप्यूटर लैब का भव्य उद्घाटन
ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार