हिरण्यकश्यप पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बुढ़ाना में कश्यप समाज का भारी रोष: भगवान हिरण्यकश्यप पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर जनपद की तहसील बुढ़ाना में आज महर्षि कश्यप एकता संगठन के तत्वाधान में कश्यप समाज के लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की। कश्यप समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री द्वारा भगवान हिरण्यकश्यप के संबंध में की गई कथित विवादित टिप्पणी और अशोभनीय शब्दों के प्रयोग को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी (SDM) बुढ़ाना के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें समाज के लोगों ने स्पष्ट किया कि बीती 2 मार्च 2026 को गोरखपुर के एक कार्यक्रम में उनके पूर्वज भगवान हिरण्यकश्यप की तुलना आतंकवादियों से करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रदर्शन के दौरान समाज के वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के इन शब्दों से पूरे कश्यप समाज के मान-सम्मान को ठेस पहुँची है। उन्होंने याद दिलाया कि इसी समाज ने 100 प्रतिशत मतदान देकर उन्हें सत्ता के शिखर तक पहुँचाया है, ऐसे में समाज का अपमान कर




More Stories
मुजफ्फरनगर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे शहर में गूंजेंगे जयकारे
सम्राट इंटर कॉलेज की कंप्यूटर लैब का भव्य उद्घाटन
ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार