मुजफ्फरनगर में बुर्कानशीं महिला ने चंद सेकेण्ड में साफ किया कीमती सूट
मुज़फ्फरनगर में ईद की खुशियों के बीच चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यहाँ एक बुर्कानशीं महिला ने बड़ी ही चालाकी से सूट पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन उसकी ये चालाकी सीसीटीवी कैमरे की नजर से नहीं बच सकी।
मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र के व्यस्त पंजाबी मार्केट का है। यहाँ स्थित ‘वृंदा कलेक्शन’ नाम की गारमेंट्स दुकान पर एक महिला ईद की खरीदारी के इरादे से दाखिल हुई। दुकानदार ग्राहकों की भीड़ में व्यस्त था, जिसका फायदा उठाते हुए महिला ने मौका पाकर एक कीमती सूट चोरी कर लिया और बड़ी ही ख़ामोशी से रफूचक्कर हो गई।
जब स्टॉक का मिलान किया गया और शक होने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, तो सच सबके सामने आ गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला ने किस तरह पलक झपकते ही सूट को गायब कर दिया।
फिलहाल, दुकान मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है। इस घटना ने त्यौहारों के सीजन में व्यापारियों को और अधिक सतर्क रहने की चेतावनी दी है।




More Stories
अखिलेश यादव के बयान पर रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश, महावीर चौक पर फूंका पुतला
सीएम का राशन डीलरो को तोहफा, लाभांश बढाकर किया 125, मुजफ्फरनगर में हुआ संजीव प्रसारण
मोहम्मद फरमान खोजा नगला बने भाकियू के पुरकाजी युवा ब्लॉक अध्यक्ष, समर्थको मे खुशी की लहर