April 30, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत थाना तितावी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 270 ग्राम स्मैक अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये) बरामद की है। साथ ही एक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
तितावी पुलिस ने गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग के दौरान तितावी पुल के पास चार संदिग्ध युवक दो मोटरसाइकिलों पर खड़े दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखते ही सभी युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रब्बान, निवासी सिवालखास, मेरठ और दानिश निवासी जौला बुढाना मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने फरार साथियों के साथ मिलकर बरेली से स्मैक खरीदकर लाते थे और विभिन्न स्थानों पर ऊंचे दामों में बेचकर अवैध लाभ कमाते थे। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा थानाध्यक्ष तितावी पवन कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ एक अहम सफलता माना जा रहा है।

About The Author

error: Content is protected !!