भारत आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में शनिवार को ग्रेजुएशन सेरोमनी का आयोजन किया गया
छपार। भारत आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में शनिवार को ग्रेजुएशन सेरोमनी का आयोजन किया गया। जिसमें कालेज के 38 छात्र-छात्राओं की बीएएमएस पास आउट होकर चिकित्सक बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उप प्रधानाचार्य डा. उत्कर्ष नेहरा ने सभी प्रशिक्षु चिकित्सकों को नैतिक आचरण और चिकित्सा पद्धति के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद प्रशिक्षु चिकित्सकों को प्रबंधक डा. मोहम्मद अकरम व उपाध्यक्ष डा. रविश आलम के द्वारा ग्रेजुएशन का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। प्रशिक्षु चिकित्सकों के अभिभावकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। अपने बच्चों को चिकित्सक बनते देखकर उन्होंने गले लगाकर बधाई दी। डा. रविश आलम ने कहा कि आज कालेज व अभिभावकों के लिए बेहद खुशी का दिन है, क्योंकि 38 बच्चों ने बीएएमएस पा आउट की है।

उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षु चिकित्सक निस्वार्थ होकर जनसेवा करें। वह उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है। कार्यक्रम को डा. मोहम्मद अकरम ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डा. अन्जेय कुमार, डा. कुशल, डा. अभिषेक राणा, डा. रितू, डा. सागरिका, स्नेहलता व अर्चना डॉ आयशा सलमानी डॉक्टर अलीना फरीदी इकरार फरीदी वसीम सलमानी दीपक त्यागी जयवीर सिंह मोहम्मद शादाब मोहम्मद फरहान यतिन कुमार मोहम्मद शहजाद रुबीना फरीदी जमशेद खान आदि मौजूद रहे।




More Stories
अखिलेश यादव के बयान पर रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश, महावीर चौक पर फूंका पुतला
सीएम का राशन डीलरो को तोहफा, लाभांश बढाकर किया 125, मुजफ्फरनगर में हुआ संजीव प्रसारण
मोहम्मद फरमान खोजा नगला बने भाकियू के पुरकाजी युवा ब्लॉक अध्यक्ष, समर्थको मे खुशी की लहर