भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर विजय वर्मा का सांझक में हुआ स्वागत
मुजफ्फरनगर के गांव सांझक में प्रमोद कश्यप मंडल अध्यक्ष, जयकुमार व वहां के निवासियों ने योगेश पाल और पंकज के निवास पर विजय वर्मा को ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनाये की खुशी में उनका स्वागत किया

वहां उपस्थित सभी समाज के लोगों ने विजय वर्मा को पटका पहनकर व गले में माला डालकर उनका स्वागत किया और विजय वर्मा ने भी सभी लोगों का स्वागत करने के लिए दिल से धन्यवाद अदा किया और कहा भविष्य में भाजपा सरकार द्वारा उनको दिए गए इस पद को सच्ची ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे और समाज के सभी लोगों के कल्याण के लिए जो कुछ भी हो सकेगा

वह उनके लिए करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात विजय वर्मा ने वहां भगवान शंकर के प्रसिद्ध मंदिर में जाकर पिण्डी पर जल चढ़कर भोले शंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम में अंकित उप्पल, रवि शर्मा, कार्तिक, अमित, मनोज, अंकित, विकास धीमान, वैभव धीमान, तुषार धीमान, पंकज धीमान, गौरव धीमान, अंकुश धीमन, अमित पाल, योगेश पाल, सुरेश पाल, तिलकराम, विजयपाल, लियाकत, फरजुद्दीन, विजेंद्र, रिजवान, मनीष, लक्ष्मण, शुभम पाल, अर्जुन दुकानदार, तुषार पाल शामिल थे




More Stories
होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित