भाजपा जिला अध्यक्ष विजय वर्मा का युवा पंजाबी संगठन ने किया भव्य स्वागत
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर विजय वर्मा की नियुक्ति होने पर युवा पंजाबी संगठन, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
गांधी कॉलोनी स्थित वैष्णो देवी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने विजय वर्मा को माला पहनाकर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

सम्मान समारोह के दौरान विजय वर्मा ने मां वैष्णो देवी के समक्ष हाथ जोड़कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों के सामने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह ओबीसी मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा मोर्चे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे।
विजय वर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने इस सम्मान के लिए युवा पंजाबी संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अनिल अरोड़ा, कुलदीप कपिश, रितेश नागपाल, नवनीत चड्ढा, प्रशांत मक्कड़, रजत अरोड़ा, हैप्पी, भारत अरोड़ा, अजय ग्रोवर, सुनील वर्मा, आकाश कक्कड़, ज्ञान जुनेजा, गगनदीप एवं अनिल मुंजाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




More Stories
होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित