जलालाबाद/शामली
प्राचीन गोगा म्हाड़ी पर पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की।
जनपद शामली के कस्बा जलालाबाद की प्राचीन जाहरवीर गोगा म्हाड़ी, गोरखनाथ मंदिर पर होली पर्व पर श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में पहुंचकर पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और अपने छोटे-छोटे बच्चों व परिवार के लिए सुख शांति की कामना की, रविवार को प्रात से ही कस्बे व देहात से अपने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर शिव गोरखनाथ, जाहरवीर बाबा के साथ देव स्थानों पर पूजा पाठ किया। गोगा म्हाड़ी के पुजारी शेखर उपाध्याय ने सभी को बाबा का आशीर्वाद प्रदान किया।
सतेन्द्र राणा
थानाभवन, शामली
9411608030




More Stories
पूर्व चेयरमैन मरहूम तारिक़ मुस्तफ़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का ख़िताब पुरक़ाज़ी ने जीता
किसान इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से बढ़ाया विद्यालय का मान