महिला साध्वी आश्रम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा
मुजफ्फरनगर। रिपोर्ट- गोपी सैनी। नई मण्डी पटेलनगर स्थित महिला साध्वी आश्रम में मनाये जा रहे भगवान श्री गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम का गुरूवार को विधिवत समापन हुआ। आज आश्रम से श्री गणपति विसर्जन यात्रा हर्षाेल्लास के साथ निकाली गई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सभासद और समाजसेवी विकल्प जैन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने महिला साध्वी आश्रम में स्थापित भगवान गणपति की आरती और पूजा अर्चना की, इसके पश्चात नारियल फोड़कर गणपति विसर्जन यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल रहे और भगवान श्री गणेश का गुणगान करते हुए रंग-गुलाल उड़ाते हुए यात्रा निकाली गयी।
पटेलनगर स्थित महिला साध्वी आश्रम में 19 सितम्बर को भगवान गणपति की स्थापना की गई थी, तभी से यहां पर प्रतिदिन सुबह शाम पूजा अर्चना के पश्चात सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को पूजन के बाद यहां पर भक्तों के लिए भण्डारा किया गया तो आज सवेरे आश्रम में गणपति विसर्जन यात्रा शुरू हुई। सवेरे पंडित राधा कृष्ण ने विधिवत पूजन कराया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे पूर्व सभासद एवं समाजसेवी विकल्प जैन द्वारा भगवान गणपति की आरती की गई। कार्यक्रम में विकल्प जैन के साथ ही अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत व सम्मान किया गया। आरती के बाद भगवान गणपति की महिमा का गुणगान हुआ और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ पूर्व सभासद विकल्प जैन ने नारियल फोड़कर श्री गणपति विसर्जन यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद सीमा जैन के अलावा अनिल ऐरन, सुरेन्द्र मंगल, प्रमोद गुप्ता, विनय टिंकू, शिवकुमार, गीता देवी, ममता, अनुराधा, पूनम जैन, प्रतिभा और अंजू सहित सैंकड़ों महिला पुरुष भक्तजन मौजूद रहे। महिला साध्वी आश्रम से निकली श्री गणपति विसर्जन यात्रा नई मण्डी और पटेलनगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी तथा खतौली गंगाघाट पर जाकर भक्तजनों ने भगवान गणपति से सुख समृ(ि की कामना करते हुए अगले बरस फिर से आने की अर्जी लगाकर मांग गंगा की पवित्र धारा में उनका विसर्जित किया।




More Stories
29 सितम्बर को शहर में निकाली जाएगी भव्य वार्षिक रथयात्रा, शामिल होंगे कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, भजन मंडली, ढोल पार्टी, झाकियां, जगह-जगह होगा स्वागत
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में खेत में मिला ग्राम प्रधान पुत्र का शव, पुलिस जांच में जुटी