April 4, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

गोधना के जंगल में ट्रांसफार्मर चोरी, किसानों में रोष

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोधना के जंगल में बीती रात अज्ञात चोरों ने नलकूपों से ट्रांसफार्मर चोरी कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार परवेज़ पुत्र असग़र और फ़रज़ान पुत्र जलील अहमद के नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मर उतारकर चोर उनमें से कॉपर निकाल ले गए और मौके से फरार हो गए। सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

किसानों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे खेती का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सिंचाई बाधित होने से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। पीड़ित किसानों ने बताया कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत और दोबारा स्थापना में काफी समय और खर्च लगता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।

सूचना मिलने पर पुरकाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। किसानों ने प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

About The Author

error: Content is protected !!