सन्नी गर्ग
कैराना। कोतवाली पुलिस ने एक शराब तस्कर को बीस लीटर अवैध कच्ची शराब में दस लीटर रेक्टिफाइड के साथ किया गिरफ्तार।एक तस्कर फरार।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेश अनुसार चलाए जा रहे अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम दभेड़ी खुर्द से बीस लीटर अवैध कच्ची शराब व दस लीटर रेक्टिफाइड के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।वही उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में रहा कामयाब।पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम राशिद पुत्र जायद निवासी ग्राम गोगवान फरार साथी का नाम भूरा पुत्र जाहिद निवासी ग्राम गोगवान बताया है। पुलिस ने दोनों शराब तस्करों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है। फरार शराब तस्कर की तलाश शुरू कर दी है।




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया