जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का सफल आयोजन रिज़वान बने विजेता
मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कैरम एसोसिएशन (रजि.) द्वारा तीसरी जिला स्तरीय दो दिवसीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन मिमलाना रोड स्थित एम. एस.पब्लिक स्कूल में कराया गया जिसमें जिले भर से 64 कैरम खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । सभी कैरम खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया जिसमें मोहम्मद रिजवान पहले, मोहम्मद इमरान दूसरे, मोहम्मद नजीब तीसरे,मोहम्मद शाकिर चौथे, जावेद सैफी पांचवें उमेर छठे,शहजाद सैफी सातवें व जावेद अब्बासी आठवें स्थान पर रहे।
मुजफ्फरनगर जिला कैरम एसोसिएशन के सचिव हाजी मुजीब अख़्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि कैरम का खेल भारत ही से शुरू हुआ है एवं इसको घर में खेलने के लिए ही बनाया गया था परंतु आज यह खेल घर की चार दिवारी से निकलकर विश्व स्तर पर अपनी पहचान बन चुका है जो कि हमारे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आगे बताया कि आज तक जितनी भी विश्व स्तरीय प्रतियोगिताएं हुई हैं उनमें से सब भारत ही के नाम है सिर्फ एक वर्ल्ड कप श्रीलंका के पास है।

उन्होंने यह भी बताया की कैरम के खेल का कोटा कई सरकारी विभागों में है और उसी के आधार पर 140 योग्य खिलाड़ियों की नौकरियां स्पोर्ट्स कोटा से लग चुकी है।
प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को चमचमाती ट्रॉफी सर्टिफिकेट व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से कमल गुप्ता अध्यक्ष मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कैरम एसोसिएशन, हाजी मुजीब अख़्तर सचिव, मोहम्मद इरफान अंसारी, शुऐब अंसारी,मोहम्मद मुकीम,खलील सैफी, अमजद सैफी, शहजाद सैफी,इसरार अंसारी,शादाब सैफी,शाहजमां, गुलबशर,इस्तेखार,नौशाद, असद सिद्दीकी,फूल मियां,अमीर आजम अंसारी चीफ रेफरी
व सैकड़ो की तादाद में कैरम प्रेमी व दर्शक उपस्थित रहे।




More Stories
विज्ञान प्रदर्शनी में वेदांता पब्लिक स्कूल का परचम, दिव्यांशी, वर्णिका और परीक्षित ने हासिल किया द्वितीय स्थान
दौराला के श्री रामलीला ग्राउंड में ‘भरत मिलाप’ और ‘शूर्पणखा प्रसंग’ का भव्य मंचन, सजीव अभिनय देख भावुक हुए श्रद्धालु।
एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित; कई अस्पतालों में लटके ताले, मरीज परेशान