आ0स0पा ने शहीद उधम सिंह कम्बोज का जन्मोत्सव मनाया।
छुटमलपुर। आजाद समाज पार्टी के तत्वावधान में शहीद उधम सिंह काम्बोज का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने से सर्व समाज ओर देशहित मे काम करने का आह्वान किया ।
शनिवार को हरिजन कॉलोनी स्थित छप्पर हाउस मे कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी प्रमुख चंदशेखर ने शहीद उधम सिंह काम्बोज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उधम सिंह कांबोज जैसे देशभक्त के कारण ही जलियांवाला बाग के हत्यारे जनरल डायर से बदला लिया था। उन्होंने कहा कि महापुरुष एक समाज के न होकर अपितु सर्वसमाज के धरोहर होते है।
उन्होंने सभी से उनके बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया उन्होंने मातृशक्ति से आह्वान किया कि बच्चों मे देशभक्ति की भावना जागृत करें । इस दौरान एडवोकेट केहर सिंह काम्बोज, सतीश रावत, विधानसभा अध्यक्ष विनोद पेगवाल, एडवोकेट संदीप कंबोज, मोहन कांबोज, नितिन कम्बोज, सुखदेव काम्बोज, रॉबिन, अनिल सैनी, सचिन कर्णवाल आदि मौजूद रहे।




More Stories
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत मुजफ्फरनगर के 1516 लाभार्थियों को मिली बड़ी सौगात
आगामी गणतंत्र दिवस को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एसपी सिटी द्वारा जनपद में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की एक झलक पाने को इकट्ठा हुए सैकड़ो भाजपाई