पुलिस ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान, वसूला गया जुर्माना….
सहारनपुर:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चन्नप्पा के आदेशों अनुसार आज देर शाम को जनपद में मास्क को लेकर अभियान चलाया गया, उक्त आदेशों के क्रम में नगर कोतवाली पुलिस ने सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया, थाना क्षेत्र नुमाइसकैम्प चौकी प्रभारी लोकेद्र राणा ने चौकी के सामने मुख्य सड़क पर पुलिस बल के साथ अभियान के तहत घण्टों तक बिना मास्क वालों के विरुद्ध अभियान चलाया, पुलिस ने दुपहिया वाहनों, टेम्पो व ई-रिक्शा जैसे यात्री वाहनों, निजी चार पहिया वाहनों तथा पैदल यात्रियों का भी मास्क चेक किया तथा बिना मास्क पहनने वालों से 100 रुपये का जुर्माना ले उन्हें मास्क भी दिया, पुलिस बिना मास्क वालों को कोविड-19 के मानकों का पाठ पढ़ा उन्हें हमेशा मास्क पहनने की नसीहत भी दे रही थी।*




More Stories
मुजफ्फरनगर में बुर्कानशीं महिला ने चंद सेकेण्ड में साफ किया कीमती सूट
प्रो0 महादेव लाल श्रॉफ की जयंती पर राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस/फार्मा अन्वेषण मनाया गया
हिरण्यकश्यप पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन