November 6, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्राओं, महिलाओं, बालिकाओं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया

सहारनपुर। महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह व महिला पुलिस कर्मियों द्वारा “प्राथमिक विद्यालय दाबकी गुर्जर थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर” में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत लगभग 2000 छात्राओं/महिलाओं/बालिकाओं/अभिभावकों के लिए एक आत्मसुरक्षा यातायात सुरक्षा,अग्नि शमन सुरक्षा व जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया एवं छात्राओं/महिलाओं/बालिकाओं/अभिभावकों को आत्मसुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सुरक्षा के गुण सिखाये। उन्होनें छात्राओं/महिलाओं/बालिकाओं/अभिभावकों को स्वयं को सुरक्षित करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा सभी को महिला हेल्प लाईन 1090, मुख्यमंत्री हैल्प लाईन 1076 व 181 तथा 112, पुलिस हैल्प लाईन, 102 डायल की जानकारी देते हुए बताया कि आप पुलिस विभाग के ट्विटर एप पर तथा वाट्सअप नम्बर पर भी अपनी शिकायत व समस्या दर्ज करा सकती हैं। छात्राओं/महिलाओं/बालिकाओं/अभिभावकों को बताया कि सोशल मीडिया का सोच-समझकर उपयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि यदि सोशल मीडिया के द्वारा आपको कोई परेशान कर रहा हो तो उसे छिपाने की बजाय अपने अभिभावकों, अध्यापकों और पुलिस को तुरंत बताना चाहिए, पुलिस आपकी मित्र है। इस पर छात्राओं/महिलाओं/बालिकाओं द्वारा पूछे गये प्रश्नों का भी संतोषजनक जवाब दिया गया।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!