गागलहेड़ी पुलिस ने अवैध नशीले मादक पदार्थ के साथ दो तस्करों को दबोचा।
गागलहेड़ी पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स0पुर के निर्देशन में नशेखोरी की तस्करी को रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी सदर, व गागलहेड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप के कुशल पर्यवेक्षण में उपनि0 प्रमोद कुमार मय कास्टेबल अलकेश कुमार के अभियुक्त सन्नी पुत्र बीर सिंह निवासी ग्राम पखनपुर नानुवाला थाना गंगोह, सहारनपुर को 12 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना गागलहेड़ी पर मु0अ0सं0 13/21 धारा 8/21 NDPS Act पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय भेजा गया।
वही दूसरा उपनि0 प्रमोद कुमार मय कास्टेबल अलकेश कुमार के अभियुक्त अरूण कुमार पुत्र करण सिंह नि0 ग्राम घसोली थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर को 09 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना गागलहेड़ी पर मु0अ0सं0 14/21 धारा 8/21 NDPS Act पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय भेजा गया ।




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया