सराहनीय कार्य जनपद सहारनपुर
फतेहपुर पुलिस की बदमाशो से मुठभेड़
पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश गिरफ्तार
मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल भी हुआ घायल
थाना फतेहपुर पुलिस की बदमाशो से मुठभेड़ हो गई थाना प्रभारी मनोज चौधरी के नेतृत्व में प्रातः करीब 05ः50 बजे चैकिंग के दौरान जीवाला चैक मैन रोड बेहट-फतेहपुर पर शीशम की लकडी चोरी कर ले जा रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड हो गई। जिसमें बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश मौसम पुत्र कमरूददीन निवासी ग्राम हल्दौर थाना भगवानपुर, हरिद्वार पुलिस की गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार हुआ है। इसी दौरान बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में का0 1557 गौरव पंवार भी गोली लगने से घायल हो गये। इसके शेष 06 साथियों को भी पुलिस ने कांम्बिग के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। घायलों को जिला अस्पताल सहारनपुर में उपचार हेतू भर्ती कराया गया है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना फतेहपुर पर अग्रिम कार्यावाही की जा रही है।




More Stories
अखिलेश यादव के बयान पर रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश, महावीर चौक पर फूंका पुतला
सीएम का राशन डीलरो को तोहफा, लाभांश बढाकर किया 125, मुजफ्फरनगर में हुआ संजीव प्रसारण
मोहम्मद फरमान खोजा नगला बने भाकियू के पुरकाजी युवा ब्लॉक अध्यक्ष, समर्थको मे खुशी की लहर