May 31, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

पूर्व चेयरमैन मरहूम तारिक़ मुस्तफ़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का ख़िताब पुरक़ाज़ी ने जीता

पूर्व चेयरमैन मरहूम तारिक़ मुस्तफ़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का ख़िताब पुरक़ाज़ी ने जीता

पूर्व चेयरमैन मरहूम तारिक़ मुस्तफ़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का ख़िताब पुरक़ाज़ी ने जीता

पुरक़ाज़ी में आयोजित पूर्व चेयरमैन मरहूम तारिक़ मुस्तफ़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक फ़ाइनल मुक़ाबले में पुरक़ाज़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ख़िताब अपने नाम कर लिया। फ़ाइनल में ग्राम खुड्डा की टीम ने 190 रन का लक्ष्य रखा, जिसे पुरक़ाज़ी की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी के दम पर हासिल कर जीत दर्ज की। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी दानियाल मुस्तफ़ा तथा विशिष्ट अतिथि सलमान यूनुस एडवोकेट उपस्थित रहे। दानियाल मुस्तफ़ा ने विजेता टीम को ₹35,000 नक़द पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, भाईचारे और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्र के युवा मौजूद रहे और विजेता टीम को बधाई दी।

About The Author

error: Content is protected !!