April 18, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

थानाभवन/शामली

थानाभवन नगर पंचायत में पार्किंग ठेके की नीलामी 9 लाख एक हजार रुपये में छोड़ी गई। इस बार की बोली पिछले वर्ष से 4000रुपये कम में बोली इससे पूर्व पार्किंग ठेकेदार के ही नाम छोड़ी गई।

जनपद शामली के थानाभवन नगर पंचायत में पार्किंग ठेका नीलामी के लिए एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्षा रफत परवीन की अध्यक्षता में पार्किंग ठेका नीलामी की बोली शुरू हुई। शुरुआती बोली 5 लाख से शुरू की गई जिसमें पार्किंग ठेके नीलामी में भाग लेने आए ठेकेदारों ने बोली को बढ़ाना शुरू करते हुए अंतिम बोली थानाभवन निवासी इरशाद के नाम 9 लाख एक हजार रुपये में छोड़ी गई। जबकि इससे पिछले वर्ष नगर पंचायत द्वारा पार्किंग ठेके की नीलामी 9 लाख 5हजार में इस वर्ष ठेके की नीलामी लेने वाले इरशाद के नाम कि छोड़ी गई थी। पिछली बैठक में नीलामी की रकम पूर्व वर्ष के सापेक्ष कम होने के कारण बोली को रद्द कर दिया गया था।

सतेन्द्र राणा
9411608030

About The Author

error: Content is protected !!