जलालाबाद/शामली
भूमि विवाद में किसान को गोली मार गंभीर घायल करने पर पांच नामजद, दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। किसान की हालत स्थिर बनी है।
जनपद शामली के कस्बा जलालाबाद देहात के रकबे में धोबी तालाब निकट भूमि को लेकर विवाद में रविवार में किसान शमशाद पुत्र जहीर निवासी मोहल्ला जामिन अली जलालाबाद को खेत के पड़ोसी इसरार युसूफ अन्य ने गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में किसान को मेरठ मेडिकल सेंटर भर्ती कराया गया है। रविवार में देर रात्रि घायल किसान के भाई नौशाद ने थाना थाना भवन पर युसूफ पुत्र बशीर, इसरार पुत्र बशीर ,यूनुस पुत्र युसूफ, वसीम पुत्र मंगता, अखलाक पुत्र इसरार व दो अज्ञात के खिलाफ गोली मारकर हत्या प्रयास करने की तहरीर थाना थाना पर दी। पुलिस ने तहरीर पर पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी सचिन पूनिया ने बताया की तहरीर मिलने पर पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट मंगा ली गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
सतेन्द्र राणा
9411608030




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया