जलालाबाद/शामली
होलिका दहन स्थल पर पूजा पाठ किया गया
जनपद शामली के कस्बा जलालाबाद कस्बे में होलिका दहन स्थल पर परिवार की महिलाओं बच्चों ने होलिका की पूजा कर बच्चों के दीर्घायु की कामना की गई। होलिका दहन स्थल पर गाय के गोबर से बने बड़कुल्लो की माला बच्चों के गले से निकाल कर आटा, दीप, धूप आदि के साथ होली का पूजन कर परिक्रमा की। पंडित देशबंधु कौशिक ने सभी को आशीर्वाद प्रदान कर सुख शांति के लिए आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने सूत के धागे से होली की परिक्रमा कर धागा पिरोहा। होली कलर, रामरतन मंडी, सोहंजनी दरवाजा, बोहारान आदि स्थानों पर होलिका पूजन कर भक्त प्रल्हाद की कथा भी सुनी और परंपरागत होली का त्यौहार मनाया। शाम के समय सूर्यास्त के उपरांत विधि विधान के साथ होलिका दहन किया गया, मौके पर कस्बे के गणमान्य लोगों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।
सतेन्द्र राणा
9411608030




More Stories
पूर्व चेयरमैन मरहूम तारिक़ मुस्तफ़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का ख़िताब पुरक़ाज़ी ने जीता
किसान इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से बढ़ाया विद्यालय का मान