जलालाबाद/शामली
जलालाबाद में एक करोना संक्रमित मिलने पर नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा सैनिटाइजेशन कर मकान के आसपास बैरिकेट लगाकर रास्ता बंद किया।
जनपद शामली के कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला मोहम्मदी गंज निकट खटीकान धर्मशाला निवासी अर्जुन पुत्र कर्म सिंह आयु लगभग 25 वर्ष को दो दिन से बुखार आने की शिकायत थी। इसलिए वह युवक स्वयं ही थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपना करोना टेस्ट कराने के लिए गया। जहां पर उसकी रिपोर्ट में करोना के लक्षण पाए गए तो स्वास्थ्य विभाग ने युवक को उसके जलालाबाद स्थित घर पर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया। सूचना पर नगर पंचायत जलालाबाद के कर्मचारियों ने पहुंचकर मोहल्ले को सैनिटाइज किया और उसके घर के आसपास बैरिकेट लगाकर रास्ता बन्द कर दिया है।
सतेन्द्र राणा
थानाभवन,, शामली
9411608030




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया