जलालाबाद/शामली
कार की चपेट मे आने से किसान घायल।
जनपद शामली के थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव जानीपुर निवासी तीरथ सिंह पुत्र अंतू अपने खेत से कार्य करने के बाद मंगलवार में साइकिल पर सवार होकर गांव लौट रहा था। गांव से सोहजनी डेरा के बीच तीतरों मार्ग पर सामने से आ रही कार ने तीरथ सिंह को चपेट में ले लिया।कार की चपेट मे आने से तीरथ सिंह गंभीर घायल हो गया। कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस घायल अस्पताल ले गई,जहा से तिरथ सिंह को मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। फरार कार चालक को बिडोली चेक पोस्ट पर बिडोली चौकी प्रभारी पवन सैनी ने एक्सीडेंट कर भाग रहे कार चालक को कार सहित गिरफ्तार कर लिया।
सतेन्द्र राणा
9411608030




More Stories
शामली में अंकित बालियान हत्याकाण्ड में बडी कार्यवाही, मुठभेड में दो शातिर शूटर हुए ढेर
मुजफ्फरनगर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दरबार साहिब हॉल विस्तार का नींव पत्थर कार्यक्रम
अखिलेश यादव के बयान पर रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश, महावीर चौक पर फूंका पुतला