जलालाबाद/शामली
जनपद शामली के कस्बा जलालाबाद में नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की । श्री दुर्गा देवी मंदिर, पंजाबी सत्संग मंदिर, कटहरा बाजार बोरान मंदिर में नवरात्र के शुभ अवसर पर महिलाओं ने सकीर्तन किया। संकीर्तन में मां जगदंबे मां वैष्णो देवी मां शाकुंभरी की भेंट की प्रस्तुति की। पंजाबी सत्संग भवन कटहरा बाजार में स्वाति नारंग,अंजलि नारंग,मनीषा नौटियाल ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति की । श्री दुर्गा देवी मंदिर में सुबह व शाम में मां जगदंबे की आरती की गई। लोंग, इलाइची का भोग लगाया। घरों में सुबह व शाम माता रानी की पूजा अर्चना की गई।
सतेन्द्र राणा
9411608030




More Stories
क्षेत्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वेदांता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
मुजफ्फरनगर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे शहर में गूंजेंगे जयकारे
सम्राट इंटर कॉलेज की कंप्यूटर लैब का भव्य उद्घाटन