October 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

जलालाबाद,, नगर पंचायत कर्मियों ने कोरोना प्रभावित क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कर गली सील की

जलालाबाद/शामली

जलालाबाद में नगर पंचायत कर्मीयो ने कोरोना प्रभावित क्षेत्र की बैरिकेडिंग की

कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए सैनिटाइजेशन- बैरिकेडिंग

जनपद शामली की नगर पंचायत जलालाबाद कस्बे के कोराना प्रभावित क्षेत्र में सैनिटाइजेशन किया। गलियों की बैरिकेडिंग कर मोहल्ले वासियों से कोरोना गाइडलाइन पालन करने की अपील की।कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद गाइडलाइन का पालन न करने की शिकायत पर प्रशासन ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को गलियों की बैरिकेडिंग ,सैनिटाइजेशन करने के निर्देश दिए। बुधवार में नगर पंचायत सफाई नायक सुनील कुमार ने नगर पंचायत कर्मियों के साथ मोती बाजार तिराहा से आईटीआई मार्ग, देवी मंदिर निकट गली, पुराना पंजाब नेशनल बैंक वाली गली, की बैरिकेडिंग कराई । उल्लेखनीय है कि मोहल्ला गंगा आर्य नगर ,मोती बाजार क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव काफी संख्या में है। यहां पर प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि कोरोना पॉजिटिव घरों में न रहकर गलियों ,बाजारों में घूम रहे हैं।, सभासद राजेश सैनी ने मोहल्ला आर्य नगर मोती बाजार में नगर पंचायत कर्मियों को साथ लेकर घरों धार्मिक स्थलों सार्वजनिक स्थलों पर सैनिटाइजेशन कराया । थाना भवन सामुदायिक चिकित्सा केंद्र अध्यक्ष डॉ रवि पालीवाल ने भी प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी थी । डॉ रवि पालीवाल ने बताया कि पुलिस को भी सूचना दी गई । पंचायत चुनाव में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी होने पर पुलिसकर्मी कम संख्या में हैं। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कोरोना प्रभाव क्षेत्र में बैरिकेडिंग- सैनिटाइजेशन अभियान जारी रखें।

सतेन्द्र राणा
9411608030

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!