जलालाबाद/शामली
कोविड गाइडलाइन की उड़ रही धज्जियां
जनपद शामली के कस्बा जलालाबाद में सुबह 10:00 बजे बैंक खुलते ही खाताधारक बिना शारीरिक दूरी व बैंक के बाहर खुले में धूप में खड़े होकर बैंक में अंदर जाने के लिए घंटों प्रतीक्षा करते रहे । लाइन में बुजुर्ग, बीमार खाताधारक बिना शारीरिक दूरी के लेन-देन करने के लिए मजबूर है। तपती धूप इस समय घातक हो रही है। बुखार आने पर कोरोना संक्रमण का डर सताया जा रहा। बैंक कर्मी धूप में खड़े खाताधारकों की मुश्किलों का अंदाजा नहीं लगा पा रहे।खाताधारको ने बैंक प्रबंधन को विरोध जताया। पंजाब बैंक शाखा प्रबंधक सौरभ कुमार ने बताया कि बैंक के मुख्य गेट से बाहर खाताधारकों की लाइन लगवाई जा रही हैं। शारीरिक दूरी के लिए गोल निशान नहीं बनवाए गए। खाताधारकों को धूप से बचाने के लिए टेंट की व्यवस्था कराई जाएगी व दो मीटर की दूरी पर गोले के निशान बनवाएं जाएंगे।खाताधारकों को मास्क व सैनिटाइजेशन कर बैंक में प्रवेश दिया जाएगा।
सतेन्द्र राणा
9411608030




More Stories
अखिलेश यादव के बयान पर रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश, महावीर चौक पर फूंका पुतला
सीएम का राशन डीलरो को तोहफा, लाभांश बढाकर किया 125, मुजफ्फरनगर में हुआ संजीव प्रसारण
मोहम्मद फरमान खोजा नगला बने भाकियू के पुरकाजी युवा ब्लॉक अध्यक्ष, समर्थको मे खुशी की लहर