जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ विभाग की कायाकल्प टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया। जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुरादाबाद से पहुंची कायाकल्प टीम के द्वारा स्वास्थ विभाग का गहनता के साथ निरीक्षण किया गया। शुक्रवार को जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुरादाबाद से पहुंची कायाकल्प टीम के डॉक्टर प्रशांत श्रीवास्तव द्वारा सीएचसी जानसठ का निरीक्षण किया गया जिसमें सीएससी में ओपीडी इमरजेंसी कक्ष महिला कक्ष महिला डिलीवरी रूम लैबोरेट्री के अलावा सीएचसी पर साफ सफाई आदि का बहुत ही बारीकी के साथ निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कायाकल्प टीम को सीएचसी पर सभी संतोषजनक पाए जाने पर सीएचसी के अधीक्षक डॉ अशोक कुमार की पीठ थपथपाई तथा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आने वाले समय में और बेहतर बनाने का आश्वासन टीम के द्वारा दिया गया इस दौरान मुख्य रूप से डॉ अरशद सहारनपुर डॉक्टर प्रशांत मुजफ्फरनगर डॉक्टर इस्तेखार अली मुजफ्फरनगर डॉक्टर मनीष डीपीएस मेरठ सीएसस अधीक्षक डॉ अशोक कुमार प्रेम प्रकाश वर्मा लैब टेक्नीशियन मरदान खान के अलावा समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया