शामली। जिले के झिझाना थाना क्षेत्र के चौकी चौसाना के भोगी माजरा निवासी अरविंद पुत्र रतन सिंह हरसाना के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के पद पर नियुक्त है। गुरुवार को विधानसभा सामान्य निर्वाचन में थाना भवन के लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर ड्यूटी थी । परिजनों ने बताया कि ड्यूटी से लौट कर आने के बाद अरविंद को बुखार की शिकायत हुई ।
शुक्रवार सुबह बुखार के चलते स्थिति खराब हो जाने के कारण परिजनों ने शामली के निजी चिकित्सालय में इलाज कराने के लिए लेकर गए । लेकिन इलाज के दौरान देर रात वहां अरविंद ने दम तोड़ दिया । वहीं शिक्षामित्र की मौत से पूरे परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट गया है । वहीं अब परिवार में तीन लड़की और एक 14 वर्षीय लड़का है।




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया