November 11, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

थाना गागलहेडी पुलिस ने 13 दिन से गुमशुदा तीनो बच्चो को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

धनपाल सिंह पुंडीर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आकाश तोमर व पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भोले शुकर गौतम ने मय हमराही कर्मचारीयो के साथ 3 गुमशुदा बच्चो को सकुशल बरामद कर लिया आपको बता दे कि लापता बच्चो की गुमशुदगी उनकी माता दीपा पत्नी विपिन निवासी घडकौली थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर द्वारा 16 अप्रेल को बेटी विधि उम्र 06 वर्ष, बेटा शिवांस उम्र 05 वर्ष, बेटा विशांत उम्र 04 वर्ष थाने पर दर्ज करायी थी। थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों बच्चो को सकुशल बरामद कर उनकी माता दीपा पत्नी विपिन निवासी घडकौली थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर व उनके मामा दीपक पुत्र मेघराज निवासी उपरोक्त के गुमशुदा बच्चो को सकुशल सुपुर्दगी मे किया गया। बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर 13 दिन से गायब मुस्कान वापस लौट गई और उन्होंने सहारनपुर पुलिस का धन्यवाद दिया।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!