उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जनपद में सड़ती हुई सरकारी खाद्य सामग्री की वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है की ये मामला 18 मई को पुरकाज़ी नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित बाल विकास परियोजना ( आंगनवाड़ी ) कार्यालय के बाहर का है। जहाँ क्षेत्र के आंगनवाड़ी केन्द्रो पर बच्चो को बाटी जाने वाली चने की दाल के सैकड़ो पैकेट सड़ी गली अवस्था में कट्टो में भरकर रखे गए है। इस दौरान क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने ये वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद इसकी शिकायत पुरकाज़ी नगर पंचायत चैयरमेन जहीर फारुखी ने भी आलाधिकारियों से की। तब कही जाकर ये दाल के पैकेट वहाँ से उठवाकर मामले की जाँच शुरू कराई गई। इस मामले में जहाँ चैयरमेन जहीर फारूखी ने बताया की मेरे आवास के सामने बाल विकास परियोजना ( आंगनवाड़ी ) पुरकाज़ी ब्लॉक का कार्यालय है और जब में आज ( 18 मई ) को घर से बाहर निकला तो मैंने देखा की कार्यालय के सामने कुछ सरकारी कट्टे जिनपर बाल विकास परियोजना की मोहर लगी हुई है उनके अंदर दलों के पैकेट है उनमे से कुछ पैकेट फटे हुए है कुछ दाल ख़राब हुई है बहुत बुरी हालत में है और वो गांवो में आंगनबाड़ी केन्द्रो पर जाने है। कुछ आदमी वहाँ पर खड़े हुए थे तो मैंने एक आदमी से पूछा की ये कैसे है तो उन्होंने बताया की ये छपरा गाँव में जो आंगनवाड़ी सेंटर है वहाँ पर लेकर जाने के लिए आये है। वही इस मामले की शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया की सम्बंधित अधिकारियो द्वारा बताया गया है की कुछ सीलन वाले कट्टे आ गये थे जिन्हे वापिस भेजा जा रहा है और इस मामले में जांच कर कार्यवाही की जायेगी।




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया